Patna में बस की चपेट में आया ट्रैक्टर, रोड पर पलटा ट्रैक्टर

पटना: राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब एक ट्रैक्टर में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में ट्रैक्टर पलट गया जबकि बस के कई यात्री जख्मी हो गए। घटना पटना बायपास थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर स्थित कमलीचक पेट्रोल पंप के समीप की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जा रही थी और पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ ही रही थी कि पीछे से तेज गति से जा रही एक बस ट्रैक्टर के पीछे लगे हाइड्रोलिक में सट गई।

हाइड्रोलिक बस के बगल के शीशा को तोड़ अंदर घुस गई जिससे कई यात्री जख्मी हो गए जबकि ट्रैक्टर वहीं पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया जबकि लोगों की भीड़ जुट गई। पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंच गए और आनन फानन में क्रेन मंगवा कर ट्रैक्टर को सीधा करवाया। बताया जा रहा है कि बस नालंदा से पटना आ रही थी इसी दौरान बस की चपेट में ट्रैक्टर आ गया।

यह भी पढ़ें- Gaya में शिक्षक की पिटाई से छात्र का फूटा सर, ग्रामीणों ने किया जम कर हंगामा

https://youtube.com/22scope

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

 

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
Patna Patna

Patna

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...