Advertisment

Road पर दिनदहाड़े करता था छिनतई, पुलिस ने जेवर कारोबारी समेत 3 को दबोचा…

गया: गया पुलिस ने Road पर चेन स्नैचिंग मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने लोगों से छिनी गई सोने के चेन और एक बाइक भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि बीते दिनों सुरहरी मोड़ के समीप चेन स्नैचिंग की घटना घटी थी। मामले में पीड़ित ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने एक बदमाश मंतोष कुमार उर्फ़ मेंटल को पंचानपुर के समीप से एक कार सहित गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack : कई मोर्चों पर घिरते मोदी

पकडे गए बदमाश ने बताया कि वह छीने गए सभी चेन एक जेवर कारोबारी पिंटू को बेचता है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेवर कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बदमाश पिंटू को भी गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि छिनतई का आरोपी मेंटल पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देता है। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी हुई है। Road Road Road 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Yogi सरकार के अभ्युदय योजना का कमाल, 13 अभ्यर्थियों ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...