भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को किया गया आमंत्रित
रांची : भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड हॉकी के
Highlights
चार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. जिनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे,
संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं.
25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम
के लिए हॉकी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया गया है.
ब्यूटी डुंगडुंग को किया गया चयनित
राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं.
जिनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग हैं. निक्की, सलीमा और संगीता पूर्व से सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य हैं. वहीं ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम के सदस्य थीं उन्हें भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है.
राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने दी बधाई
निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है वही सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की है. झारखंड के 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्रानी मजूमदार, महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों एवं सभी जिया के अध्यक्ष तथा सचिवों ने बधाई दी है और खुशी जाहिर किया है.
रिपोर्ट: मदन सिंह