भोजपुर में हीट स्ट्रोक के कारण होमगार्ड जवान पप्पू डी कर्मचारी समेत 8 लोगों की मौत

आरा : प्रदेश समेत भोजपुर जिले में भी बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक का कहर लोगों पर मौत बनकर बरसता नजर आ रहा है। जिसके कारण दो दिनों के अंदर कई लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक के कारण आम जनजीवन में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। इसमें पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के टाउन स्कूल की है। जहां चुनाव ड्यूटी में आए एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक जवान गोपालगंज जिला के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी स्व. धनराज सिंह के 59 वर्षीय पुत्र हेम नारायण सिंह है। वह वर्तमान में गोपालगंज में ही होमगार्ड जवान के रूप में कार्यरत है एवं लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव ड्यूटी में आरा के टाउन स्कूल में ठहरे हुए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण टाउन स्कूल में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद वहां मौजूद साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इसके पश्चात वह मौजूद उन पुलिसकर्मी जवान द्वारा इसकी सूचना जिले के डीएम व एसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा उनके शवो का पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में कराया गया।

वहीं दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव की है। जहां चुनाव ड्यूटी में ट्रेनिंग कर रहे एक पीडब्ल्यूडी विभाग के चतुर्थवर्गीय है कर्मचारी की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा खुर्द गांव निवासी स्व. मो. इस्लाम के 50 वर्षीय पुत्र मो. यासीन है। वह पीडब्ल्यूडी विभाग में रोलर खलासी के पद पर कार्यरत थे एवं लोकसभा चुनाव को लेकर गड़हनी में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान ट्रेनिंग में गए हुए थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार के दोपहर जब वह गड़हनी गांव में चुनाव की ट्रेनिंग कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककीला गांव की है। जहां गुरुवार के शाम हीट स्ट्रोक के कारण नहर विभाग के क्लर्क की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मुजफ्फरपुर जिला के कुढहनी थाना क्षेत्र के किशनपुरा मधुवन गांव निवासी स्व. सकल देव सिंह के 50 वर्षीय पुत्र संजय कुमार है। वह आरा के नहर विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं एवं लोकसभा चुनाव को लेकर जगदीशपुर प्रखंड के ककीला गांव में प्रेजिडिंग अफसर के पद पर इलेक्शन ड्यूटी में कार्यरत थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान हीट स्ट्रोक के कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया।

चौथी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। जहां हीट स्ट्रोक के कारण इलेक्शन ड्यूटी में गए एक पीईएचडी विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज अंबेडकर कॉलोनी निवासी प्रभु राम के 44 वर्षीय पुत्र राजेश राम है। वह पीईएचडी विभाग में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे एवं जगदीशपुर जगदीशपुर गांव में इलेक्शन ड्यूटी में तैनात थे।

वही पांचवीं घटना संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव की है। जहां की हीट स्ट्रोक के कारण एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव निवासी स्व.रघुनाथ शर्मा के 75 वर्षीय पुत्र बेचन शर्मा है एवं वह पेशे से किसान थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की शाम हीट स्ट्रोक के कारण की तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद पर परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर कर दिया। वहीं छठी घटना टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ले की है जहां हीट स्ट्रोक के कारण एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ला निवासी स्व. मोहन लाल का पुत्र रविंद्र भूषण प्रसाद श्रीवास्तव है। वह कतीरा स्थिति सुधा डायरी में मार्केटिंग का काम करता था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर जब वह घर ड्यूटी से लौटा तो उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सातवीं घटना आरा में पार्टी प्रचार के लिए आए एक पार्टी अध्यक्ष की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक मोतिहारी जिला के मोतिहारी गांव निवासी 41 वर्षीय विष्णु देव प्रसाद यादव है। वह पूर्वी चंपारण के एक पार्टी में अध्यक्ष तीन के पद पर थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर वह आरा में चुनाव प्रचार में आए थे। तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रह गया। जहां चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया।

जबकि आठवीं घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। जहां इलेक्शन ड्यूटी में तैनात एक शिक्षा सेवक कर्मचारियों की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी टोला निवासी मो. इलयास हुसैन है। वह शिक्षा सेवक थे एवं जगदीशपुर गांव में पोलिंग ऑफिसर तीन के पद पर इलेक्शन ड्यूटी में तैनात है। घटना के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : Heatwave से ANMMCH में 3 मरीज की मौत, 35 हैं भर्ती, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

मैं बिहार के 243 सीटों पर लडूंगा चुनाव, चिराग ने कहा...

भोजपुर: केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को आरा से बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। चिराग...

शाहाबाद से चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे चिराग, नव-संकल्प महासभा की...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज यानी आठ जून को शाहाबाद जिला के...

सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत, ट्रैफिक थाना में थे तैनात

भोजपुर: भोजपुर में ट्रक और एक कार की सीधी टक्कर में एक दारोगा की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक बुरी तरह से जख्मी...

कुछ देर में बनने वाला था दूल्हा बन गया लाश, बारात...

भोजपुर: ऐसे तो सभी दूल्हे अपनी शादी के दिन सेहरा बांधते हैं लेकिन भोजपुर में एक दूल्हा ने फांसी का फंदा लगा लिया। घटना...

मोतिहारी में युवक की गला दबाकर हत्या, मोकामा में मो. नेयाज...

मोतिहारी/मोकामा/भोजपुर : बिहार में क्राइम इन दिनों चरम पर है। बिहार में आए दिन चोरी, हत्या और लूट हो रही है। राज्य सहित राजधानी...

भोजपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की हेरोइन के...

भोजपुर: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां STF की टीम ने भोजपुर पुलिस की सहयोग से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है।...

BJP सरकार जनता के मुद्दों से चुराती है मुंह, आरा के...

भोजपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को एक तरफ जहां BJP समेत एनडीए की सभी सहयोगी दल चुनावी मंत्र बनाने में जुटी हुई है तो दूसरी...

दुष्कर्म व हत्या के मामले में पाक्सो की विशेष अदालत से...

भोजपुर : केंद्र सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू किए जाने के बाद लोगों तत्वरित न्याय की जो अपेक्षाएं बढ़ी थीं वो अब...

BJP जिला कार्यसमिति की बैठक, PM के कार्यक्रम की तैयारी की...

आरा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भोजपुर जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।...

अज्ञात वाहन ने बाजार करने जा रहे सैप जवान को रौंदा,...

भोजपुर : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिल के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाजार करने जा रहे सैप जवान...

दरवाजे पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या

आरा : आरा टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित अंबेडकर कॉलोनी में दरवाजे पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी...

शॉर्ट सर्किट से सदर अस्पताल स्थित SNCU में लगी आग, सूझबूझ...

आरा : आरा सदर अस्पताल में अचानक शार्ट सर्किट से एसएनसीयू वार्ड में आग लग गई। इसके बाद फायर अलार्म बजने के बाद अस्पताल...

विश्व रक्तचाप दिवस पर IMA ने निकाली प्रभातफेरी, चिकित्सकों ने कहा…

भोजपुर: शनिवार को विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर भोजपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)  के नेतृत्व में एक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी रमना...

जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे की लाठी-डंडों से...

भोजपुर : भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे की लाठी-डंडों...

प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, गुस्से में भड़क...

भोजपुर : भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव स्थित एडिशनल पीएचसी में बुधवार की सुबह प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की...

Tractor से भिड़ी बाइक, एक की मौत दो जख्मी…

भोजपुर: आरा-सलेमपुर मुख मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में...

ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत, वीडियोग्राफर की मौत

आरा : आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे...

IMA भोजपुर इकाई के द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में निकाली...

आरा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भोजपुर इकाई के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में रविवार की सुबह प्रभात फेरी निकली गई। जिसका नेतृत्व...

Raid के लिए गई उत्पाद विभाग की गाड़ी पलटी, एक जवान...

भोजपुर: भोजपुर में छापेमारी के लिए गई उत्पाद विभाग की गाड़ी पलट गई जिसमें एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना भोजपुर के...

भोजपुर Congress कमिटी ने निकाला तिरंगा मार्च, कहा ‘हमारी सेना…’

भोजपुर जिला Congress कमिटी भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य एवं शहीदों के सम्मान में तिरंगा मार्च का आयोजनभोजपुर: भोजपुर जिला Congress कमिटी के अध्यक्ष...
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

गुमला के बड़ा दुर्गा मंदिर में अंग्रेजों के जमाने से हो...

गुमला:  जिला में ऐसे तो कई स्थानों पर मां दुर्गा पूजा काफी धूमधाम के साथ होती है लेकिन जिला का बड़ा दुर्गा मंदिर पूजा...