ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता की गला दबाकर की हत्या

सासाराम : मेहंदी के रंग अभी छुटी भी नहीं थी कि ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रोहतास जिला के नटवार थाना क्षेत्र के बडीहा गांव की बताई गई। नटवार थाना के पुलिस ने नव विवाहित के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने के लिए लाई है।

नोखा थाना क्षेत्र के बालीगांवा निवासी अखिलेश कुमार का आरोप है कि उनके भाई के पुत्री प्रीति कुमारी की शादी 10 जून 2023 को नटवार थाना क्षेत्र के बडीहा निवासी राहुल कुमार से हुई थी।
शादी के बाद से ससुराल पक्ष लगातार बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। विवाहिता के मायके पक्ष ने बुलेट बाईक देने में असर्मथता जताई तो ससुराल पक्ष में नव विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।
अंततः गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई।

लोगों में चर्चा है कि अभी शादी के दो माह ही हुए मेहंदी की रंग भी नहीं छुटी कि नवविवाहिता की हत्या हो गई। मृतिका के बड़े पापा का आरोप है कि प्रीति कुमारी कि हत्या गला दबाकर दहेज़ के लिए ससुराल पक्ष ने कर दी। नटवार थाना के चौकीदार ने बताया की फांसी से मौत होने की बात आई है। नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है। बहरहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कर रही है। ‌

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...