तोपचांची थाना के साहूबहियार स्थित मालखाना से 10 टन सरिया चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बाघमाराः जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। अभी तक चोर घर और प्रतिष्ठानो में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लेकिन अब ये चोर थाना को भी नहीं छोड़ रहे है। तोपचांची थाना के साहूबहियार स्थित मालखाना से 10 टन सरिया चोरों ने चोरी कर लिया है। साहूबहियार स्थित मालखाना में तोपचांची पुलिस द्वारा जब्त वाहन, सरिया आदि जमा कर रखते है।

नेशनल हाइवे दिल्ली-कोलकाता के ठीक बगल में मालखाना है। दिन रात सैंकड़ो वाहन नेशनल हाइवे से गुजरती है। रात गश्ती तोपचाची पुलिस करती है। इसके बावजूद चोर 10 टन सरिया की चोरी कर भाग निकले। मालखाना की सुरक्षा को लेकर गार्ड की तैनाती की गई है। फिर भी मालखाना में चोरी की घटना को चोर अंजाम देकर आराम से भाग निकले।मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं मालखाना में तैनात गार्ड ने कहा कि रात में सरिया की चोरी हुई है। घटना के समय दो गार्ड तैनात थे।

रिपोर्टः सूरजदेव मांझी

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...