कोलेबिरा में होली, रमजान व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

सिमडेगा/कोलेबिरा. होली, रमजान व रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को कोलेबिरा थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कोलेबिरा थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने की। बैठक में होली पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र में होली को लेकर संबंधित जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए राजदीप कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाने की परंपरा कोलेबिरा में पुरानी है। यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर त्योहार मनाते आये हैं।

इस बार होली में भी एकता व सामाजिक समरसता का परिचय सभी लोगों को देना है। साथ ही इस दौरान किसी तरह की हुड़दंग नहीं करें। नशा पान से दूर रहे। किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और अफवाह से दूर रहे और यदि कोई भी आसपास में हुड़दंग करता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।

उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन हुड़दंगियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...