Advertisment

SC-ST मामले में आरोपी के घर ढोल बजा चिपकाया इश्तेहार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है जहां मारपीट और एससी-एसटी के मामले में आरोपी के घर ढोल बाजे बजाकर इश्तेहार चिपकाने का काम किया। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ लग गई। बताते चलें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव निवासी स्व. रामनरेश झा के पुत्र केशव कुमार उर्फ मोनू के ऊपर रसलपुर गांव निवासी चौकीदार अमरजीत पासवान ने पिछले दिनों थाने में आवेदन देकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही आरोपी युवक फरार चल रहा है। इसको लेकर फरार आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि न्यायालय से इश्तेहार लेने के बाद थाना में पदस्थापित एएसआई अमित कुमार अपने पुलिस बल के साथ रसलपुर निवासी स्व. रामनरेश झा के पुत्र केशव कुमार उर्फ मोनू के घर ढ़ोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के द्वारा आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाने के बाद उसके परिजन तथा आसपास के लोगों को उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करने को कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में दर्ज कांड संख्या 193/24 में रसलपुर निवासी चैकीदार अमरजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। जिसे न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार तामिला कराया गया है।

यह भी पढ़े : माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शराब की बड़ी खेप बरामद

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...