RJD नेता अजीत यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP की ग्रहण की सदस्यता

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जहानाबाद निवासी राजद नेता डॉ. अजीत कुमार यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में आने वाले राजद नेता डॉ. अजीत कुमार यादव सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. यादव की शाहाबाद और मगध की धरती पर समाजसेवी के रूप में अलग और बड़ी पहचान है। ऐसे वरिष्ठ नेता आज राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है।

Goal 2 22Scope News

अजीत कुमार यादव ने अपने समर्थकों के साथ BJP की ली सदस्यता, दिलीप ने ज्वाइन कराया

इस मिलन समारोह में प्रखंड अध्यक्ष वार्ड संघ, काको सीताराम यादव, विकास यादव, रौशन वर्मा, सन्नी कुमार, विकास कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अभिमन्यु कुमार यादव, मनीष कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश कुमार और गुड्डु कुमार सहित अनेक लोगों ने भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अजीत यादव के पिता स्व. सुरेश सिंह यादव 1977 से 1991 तक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। 1991 से 2018 तक राजद में रहे। 2000 में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले नगर परिषद के सदस्य भी बने।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अजीत यादव के BJP में आने से शाहाबाद और मगध में भाजपा को एक नई शक्ति मिलेगी

उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि डॉ. अजीत यादव के भाजपा में आने से शाहाबाद और मगध में भाजपा को एक नई शक्ति मिलेगी और इनके राजद को छोड़कर आने से एक नया माहौल बनेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज भाजपा में यादव समाज के सबसे अधिक विधायक और सांसद हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा माहौल बनाते हैं कि यादव समाज पर उनका ही अधिकार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता यादव समाज के सभी घरों में जाकर यह बताएंगे कि उनके सच्चे हितैषी भाजपा है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के वंशज भाजपा के साथ ही रहेंगे। यादव समाज के नेताओं से मिलकर भाजपा यह भी बताने की कोशिश करेगी कि अगर यादव समाज को किसी पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है तो वह भाजपा है।

BJP यादव समाज के लोगों को हृदय से सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने यादव समाज के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आज कुछ दल यादवों को लेकर भले एकाधिकार की बात करती हो, लेकिन भाजपा यादव समाज के लोगों को हृदय से सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के कई मंत्रियों और बिहार के कई विधायकों, सांसदों, एमएलसी का नाम लेते हुए कहा कि अधिकांश यादव समाज के नेता भाजपा के साथ हैं और कोई दल यादव समाज ढिंढोरा पीटता है कि यादव हमारे साथ हैं। यादव समाज भाजपा और इस देश की विचारधारा के साथ है। भाजपा यादव समाज के अधिकांश लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी। इस समारोह में प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, एमएलसी अनिल शर्मा और प्रमोद चंद्रवंशी सहित कई लोग भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मंत्री रेणु देवी ने कहा- हर स्थिति में मछुआरों के हित में खड़ी है NDA सरकार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...