चर्चित राजन हत्याकांड : पुलिस ने यश को किया गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के चर्चित राजन हत्याकांड में शामिल यश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना वाली रात का सीसीटीवी फुटेज का फोटो भी डाला है। जिसमें देखा जा रहा है कि यश अपनी हाथों में चाकू लिए हुए है। यश की गिरफ्तारी के बाद राजन की हत्या किसने की थी और क्यों हुआ था इस बात का खुलासा हो जाएगा।

DIARCH Group 22Scope News

गुप्त सूचना के आधार पर यश की गिरफ्तारी की गई है – नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर यश की गिरफ्तारी की गई है। वहीं इसके आठ साथी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा सिंह सहित नौ आरोपियों के घर पर कुर्की के लिए इश्तहार चपका दिया है। इश्तेहार की कार्रवाई करने पहुंची नगर थाना थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने ढोल नगाड़े बजाकर माइक से साफ शब्दों में संदेश दिया था कि अगर 48 घंटे के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो सभी के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

राजा के घर पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस निगरानी कर रही है

आपको बता दें कि महाबीरी झंडा से वापसी के दौरान राजन और राजा के बीच पूर्व के रंजिश को लेटकर विवाद हुआ था। जिसमें चाकू लगने से राजन की मौत हो गई थी। इस घटना से नाराज राजन के समर्थकों ने राजा के घर पर हमला कर उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। उसके बाद चार घंटे तक गांधी चौक को जाम रखा। वहीं इस हत्या के विरोध में बाजार भी बंद रहे थे। इन तमाम चीजों को देखते हुए पुलिस एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में बल की तैनाती की थी। घटना के चार रोज बाद भी राजा के घर पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़े : अवधेश अग्रवाल हत्याकांड में पटना पुलिस का खुलासा, शूटर ने कई राज खोले

सोहराब आलम की रिपोर्ट

शर्त के कारण किशोर ने नदी में लगा दी छलांग, जांच...

आरा : भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां महज एक शर्त के कारण...

Jamshedpur News: डिमना डैम में नहाने गए MGM के दो जूनियर...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोदाम थाना क्षेत्र में स्थित डिमना डैम में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। MGM मेडिकल कॉलेज के...

Ranchi Crime News: मोबाइल स्नैचर का स्कूटी से पीछा कर युवती...

रांची के धुर्वा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने स्कूटी से पीछा किया। स्थानीय लोगों की मदद से मोबाइल वापस लिया,...