Bihar Election 2025: सासाराम से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव! RLM ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे के बाद अब घटक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, सासाराम सीट से खुद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा (Snehlata Kushwaha) उम्मीदवार होंगी।

Bihar Election 2025: RLM ने घोषित किए ये उम्मीदवार

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिनारा से आलोक सिंह को टिकट दिया है। वहीं बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को उम्मीदवार बनाया है। सासाराम से उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता चुनाव लड़ेंगी। बचे हुए एक सीट पर जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

  1. सासाराम (Sasaram) – स्नेहलता कुशवाहा
  2. दिनारा (Dinara) – आलोक सिंह
  3. बाजपट्टी (Bajpatti) – रामेश्वर महतो
  4. मधुबनी (Madhubani) – माधव आनंद
  5. उजियारपुर (Ujiarpur) – प्रशांत पंकज

Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारा

  • BJP – 101 सीटें
  • JDU – 101 सीटें
  • LJP (Ram Vilas) – 29 सीटें
  • RLM – 6 सीटें
  • HAM – 6 सीटें

Bihar Election 2025: बिहार बीजेपी ने कहा

वहीं सीट बंटवारे की घोषणा होने के बाद बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘एनडीए गठबंधन के सभी दलों में सीटों का वितरण पूरा हुआ। भाजपा-101, जदयू-101, LJP (R)- 29, RLM-6, HAM-6 सीटों पर साझा गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। इधर एनडीए के सभी दल चुनाव के लिए एकजुटता के साथ मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ़ महाठगंबधन के दल एक दूसरे पर लट्ठ भांज रहे हैं। विपक्ष का गठबंधन अब लठबंधन का रूप ले चुका है। अब तो लोग ये भी पूछने लगे हैं कि नॉमिनेशन की तारीख़ आने तक इनके बीच बातचीत भी शुरू हो पाएगी कि नहीं ?’

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img