अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला

PATNA: राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान

के दो लोगों को गंभी चोटें आने के बाद दुकानदारों ने

नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया .

patna atikraman 22Scope News
अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला

दुकानदारों ने टीम को खदेड़ने के लिए उनपर हमला भी किया है.
घटना पटना के विकास भवन के पास की है जहां अतिक्रमण हटाने

गई नगर निगम की टीम पर हमला हुआ. दर्शन नगर निगम

की टीम न्यू सचिवालय के सामने स्थित अवैध रूप से चलाए जा

रहे हो तीनों दुकानों को तोड़ने गई थी, लेकिन इसी दौरान जब

टीम अवैध रूप से अतिक्रमण को डिमोलिश कर रही थी

तभी एक होटल के 2 कर्मचारी मलबे में दब गए,

इसके बाद नाराज लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही नगर निगम के कर्मियों पर हमला बोल दिया और उन्हें खदेड़ दिया इस दौरान भीड़ ने जमकर पथराव भी किया. सड़क पर नगर निगम कर्मियों को दौड़ाया जाने लगा. काफी संख्या में एक पत्थर और कांच सड़क पर बिखरे पड़े मिले.

‘नगर निगम की टीम ने नहीं दिया लोगों को समय’


अतिक्रमण के दौरान प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम की टीम ने बिना समय दिए कार्रवाई शुरु कर दी. बिना समय दिए बुलडोजर चलाने लगे. ऐसे में दुकान में काम कर रहे दो लोगों को चोटें आईं. दुकानदान ने नगर निगम के कर्मियों पर ही पथराव का आरोप लगाया.
लोगों का आरोप है कि वह खुद से अतिक्रमण हटा रहे थे, लेकिन नगर निगम के कर्मी पता नहीं किस जल्दीबाजी में थे और इस दौरान हादसा हो गया. फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है\


पथराव करने वालों को चिह्नित कर की जाएगी कार्रवाई


एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. पथराव करने का कुछ वीडियो सामने आया है. पथराव करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: चंदन

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...