Ranchi : झारखंड में नक्सलियों का काउंटडाउन शुरु, डीजीपी ने दिया ये अल्टीमेटम…

Ranchi : झारखंड से लाल आतंक यानि की नक्सलियों का काउंटडाउन शुरू हो गया है दरअसल झारखंड पुलिस राज्य से नक्सलियों का सफाया करने की हर कवायद में जुटी है। राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की गई है निर्धारित समय अवधि के महज़ 40 दिन बचे हैं। नक्सलियों के खात्मे को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Dhanbad : गांव में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में भय का माहौल… 

Ranchi : चाईबासा के जंगलों में छिपे हैं आतंकी

झारखंड पुलिस ने राज्य को लाल आतंक से मुक्त कराने का 31 मार्च 2025 तक का लक्ष्य रखा है। अपने लक्ष्य के मियाद से झारखंड पुलिस लगभग 40 दिनों की दूरी पर है। इसीलिए ऑपरेशंस को और तेज कर दिया गया है। झारखंड पुलिस को यह जानकारी है कि तमाम जिलों से खदेड़े जाने के बाद अब चाईबासा का जंगल नक्सलियों का पनाहगाह बना हुआ है। इसीलिए तमाम फोर्सेज के द्वारा चाईबासा में नक्सली ऑपरेशंस चलाएं रहे है।

Breaking : जैक पेपर लीक मामले पर ये क्या बोल गए विधायक जयराम महतो… 

90% आतंकी खत्म हो चुके हैं-डीजीपी

झारखंड पुलिस के डीजीपी ने बताया कि बोकारो गिरिडीह और चाईबासा में निरंतर सफलताएं मिल रही हैं। कई लोग मुठभेड़ में मारे गए हैं तो वहीं कई लोग गिरफ्तार हुए हैं। कई लोग सरकार की आत्म समर्पण नीति से प्रभावित होकर हथियार डाल रहे हैं। लेकिन अब हमारी पूरी ताकत चाईबासा में झोंकी गई है और फोर्सेस की सारी यूनिट चाईबासा जिले में लगी हुई है।

Breaking : संगठन पर्व की तैयारियों में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में अहम बैठक… 

पुलिस कप्तान का यह दावा है कि राज्य का 90% आतंकी खत्म हो चुका है और अब पूरी तरीके से नक्सलवाद के सफाई के खिलाफ झारखंड आगे बढ़ रहा है। बूढ़ा पहाड़ सहित राज्य के अति नक्सल प्रभावित इलाकों को नक्सलवाद से मुक्त किया जा चुका है और अब झारखंड पुलिस के निशाने पर आखिरी बचे चाईबासा के इलाके हैं।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...