लीज पर हेलीकॉप्टर लेगी झारखंड सरकार टेंडर निकाला गया

रांची. झारखंड सरकार लीज पर हेलीकॉप्टर लेगी. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के नागर विमानन प्रभाग ने इसके लिए टेंडर निकाला है. राज्य के महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के इस्तेमाल के लिए हेलीकॉप्टर की तलाश की जा रही है.

निकाली गयी निविदा के मुताबिक हेलीकॉप्टर का ब्रांड न्यू ट्वीन इंजन होना आवश्यक है. हेलीकॉप्टर की लीज अवधि पांच वर्षों की होगी. वर्तमान में राज्य सरकार हेलीगो कंपनी का एक हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करती है. वर्ष 2019 में पांच वर्षों की लीज पर हेलीगो के हेलीकॉप्टर की सेवा ली गयी थी.

वर्ष 2024 में करार की अवधि समाप्त हो जायेगी. फिलहाल, हेलीगो कंपनी के हेलीकॉप्टर की प्रत्येक उड़ान पर राज्य सरकार हर घंटे तीन लाख रुपये किराये के रूप में भरती है. लीज पर नया हेलीकॉप्टर लेने पर उक्त राशि में भी वृद्धि संभावित बतायी जाती है.

नागर विमानन प्रभार के निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि हेलीगो की लीज की अवधि जल्द ही समाप्त हो जायेगी. उसके पहले ही निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों पर खरी उतरने वाली कंपनी से ही करार किया जायेगा. लीज देनेवाली कंपनी के हेलीकॉप्टर का ट्वीन इंजन और ब्रांड न्यू होना भी आवश्यक है.

Saffrn

Trending News

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...

मंत्री श्रेयसी ने दिया AI आधारित पाठ्यक्रम को प्रशिक्षण में शामिल...

पटना : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के अतंर्गत स्थित मंत्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल...

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित...

गयाजी : गया-बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img