मुजफ्फरपुर: एक साल के बच्चे को उसकी मां हल्दी के खेत में छोड़कर फरार हो गई। कुढ़नी थाना क्षेत्र रजला गांव का मामला है, जहां हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर रजला गांव के पास एक महिला ऑटो से उतरी और हल्दी के खेत में अपने बच्चे को छोड़ दी। कुछ देर बाद एक बाइक वाला आया और महिला उस बाइक वाले के साथ फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मछली पकड़ने जा रहे लड़के को हल्दी की खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, आसपास में कई कुत्ते भी भौंक रहे थे। उस लड़के ने खेत में जाकर देखा जहां बच्चा रो रहा था। उस बच्चे को लड़का अपने घर लाया और दूध पिलाने के बाद उसे डॉक्टर से दिखाया। डॉक्टर ने बच्चे को बिल्कुल स्वस्थ बताया। फिलहाल बच्चे के घर वालों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस मामले में जिला बाल संरक्षण इकाई ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।
तेज प्रताप की दरियादिली, देखिए कैसे और किसे गिफ्ट किया आईफोन
You can now play Bill Gates’ first PC game and run over donkeys on your iPhone, Apple Watch