रिपोर्ट : गुलाम रब्बानी
जेएसएलपीएस के पलाश ब्रांड के मार्ट का किया उद्घाटन
सरायकेला : केंद्रीय जनजातीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा शुक्रवार को खरसावां विस क्षेत्र के गम्हरिया के कोलाबीरा, दुगनी, सरायकेला के सरमाली, खरसावां के बेहरासाही पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Highlights
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पीडीएस दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत लाभुकों में राशन का वितरण किया और लाभुकों से बात भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के लिए केंद्र सरकार ने 2 लाख 18 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। कोविड काल में इससे 80 करोड़ गरीबों को राशन देना है। नवंबर तक मुफ्त में अनाज दिया जाएगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि लाभुकों को सही ढंग से और समय पर खाद्यान्न मिले।
मंत्री ने सरायकेला के रेंगुडीह में जेएसएलपीएस के पलाश ब्रांड के मार्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि इस मार्ट के जरिए स्थानीय सखी मंडल के उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा। महिलाओं को स्वरोजगार भी उपलब्ध होगी। उन्होंने गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ कर कार्य करने का आदेश दिया।