कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के बीच तीर्थयात्री कर रहे हैं पिंडदान

गया : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच गया के विष्णुपद मंदिर के देवघाट पर हजारों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान कर रहे हैं। खुले आसमान और घने कोहरे के नीचे बैठ कर कई राज्यों के आए पिंडदानी पिंडदान व तर्पण कर रहे हैं। इसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रद्धा पर ठंड भारी नहीं है। यही कारण है कि अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए पिंडदानी ठंड में भी पिंडदान कर रहे हैं।

आपको बता दें कि गया के विष्णुपद ही नहीं बल्कि बोधगया भी घने कोहरे छाया हुआ है। जहां ठीक से महाबोधि मंदिर भी कोहरे के कारण दिखाई नहीं दे रही है लेकिन पर यहां भी पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। भगवान बुद्ध के दर्शन व पूजा कर रहे हैं। बता दें कि ठंड के कारण जिला प्रशासन के द्वारा ठंड को देखते हुए आठवीं क्लास तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अभी आठ डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Gaya Pindaan 2 22Scope News

यह भी देखें :

इस बीच गया के विष्णुपद के देवघाट व और अन्य वेदियो पर पूर्वजों के श्रद्धा के प्रति ठंड भी लोगों को महसूस नहीं हो रही है। गया के रबड़ डैम में तर्पण कर रहे हैं। बता दें कि अभी मिनी पितृपक्ष मेला चल रहा है जहां विभिन्न राज्यों से तीर्थ यात्री गयाजी पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्री ने भी कहा कि हमलोग अपने पूर्वजों की मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : मंत्री आवास के निकट नाबालिग बच्ची का किडनैप करते पकड़ा गया युवक, जमकर पिटाई

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...