संजय सरावगी ने कहा- SC के फैसले ने SIR प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता पर लगाई मुहर, विपक्ष बताए भ्रम फैलाने का क्या था आधार

पटना : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक दायरे में है और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की भावना से जुड़ी हुई है। यह फैसला उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो राजनीतिक हितों के लिए चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

देश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- राहुल और तेजस्वी को अब बिहार की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अब बिहार की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर भ्रम, अविश्वास और आशंका का वातावरण बनाने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि चुनाव आयोग की शक्तियां और उसकी प्रक्रिया कानूनी रूप से मान्य और संवैधानिक हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न उठाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते रहे हैं। जब फैसले उनके राजनीतिक हितों के अनुरूप नहीं आते, तब लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर संदेह पैदा करने का प्रयास किया जाता है। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है।

Sanjay Sarwagi 1 22Scope News

संजय सरावगी ने कहा- लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना सभी का अधिकार है

संजय सरावगी ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना सभी का अधिकार है, लेकिन बिना तथ्य और आधार के संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर हमला करना उचित नहीं माना जा सकता। जनता को गुमराह कर राजनीतिक वातावरण बनाने की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करना था या फिर भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ प्राप्त करना। आज जब सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी टिप्पणी और फैसले से स्थिति स्पष्ट कर दी है, तब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अपनी पूर्व टिप्पणियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

Sanjay Sarwagi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : SIR क्या है? जानें बंगाल में क्या चल रहा है खेला

Jharkhand Rajya Sabha Result: आखिरकार खत्म हुआ झारखंड राज्यसभा चुनाव का...

Jharkhand Rajya Sabha Result: 2026 के झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वोटिंग के बाद...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...