दो दिवसीय टीकाकरण महाभियान शुरू, दी जायेगी दूसरी खुराक

आराः जिले में दो दिवसीय टीका महाभियान शुरू हो गया है। इस दो दिवसीय महाभियान में 1 लाख 3 हजार 610 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य में 98,333 सामान्य नागरिकों को, 823 स्वास्थ्य कार्यकर्ता और 4,457 क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने इस टीका महाभियान की सफलता की जिम्मेवारी सिविल सर्जन को सौंपी है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण और मूल्यांकन पदाधिकारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए जवाबदेह बनाया गया है। दो दिवसीय टीकाकरण अभियान में दूसरी खुराक दी जायेगी। रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

Share with family and friends:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =