जिप सदस्य ने बनवाए चबूतरे, ग्रामीणों में खुशी

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के सिवों मे जिप सदस्य ने चबूतरे का निर्माण कराने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सर्वजनिक चबूतरे का उद्घाटन करने पहुंचे जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल ने बताया कि बिहार राज्य षष्टम मद के द्वारा अपने जिला परिषद निधि से (2.12 लाख) की लागत से चबूतरे का निर्माण कराया गया है। चुनाव के समय ग्रामीण जनता के बीच जब मैं आया तो ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई थी और चबूतरे की मांग कि गई थी। मैं चुनाव में वादा किया था कि चुनाव जीत कर चबूतरा का निर्माण जरूर कराऊंगा। उस वादे को मैंने पूरा किया। आज ग्रामीणों में खुशी की माहौल है। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जिप सदस्य का भव्य स्वागत किया। खुशी में लड्डू बाटकर खुशी जाहिर की। वहीं गांव के बड़े बुजुर्गो ने इस कार्य का सरहना करते हूए धन्यवाद दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चबूतरा बन जाने से हर तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो या आमसभा की बैठक करना हो हर तरह से ग्रामीण जनता को इसका लाभ मिलेगा। अब आसानी से महिलाएं भी समूह का बैठक या त्योहार में पूजा पाठ कर सकती हैं। हर गांव मॉडल और सुंदर बने इसके लिए हर तरह से प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णानंद सिंह, पुष्पराज पटेल, जीवन सिंह, अरुण पटेल, गुड्डू सिंह, गोविन्द पटेल, मदन सिंह, प्रीतम तिवारी, किशोर सिंह, लालू चौहान, अरविन्द कुशवाहा, सिपाही चौहान, प्रभात सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, गुडगुड गोंड और रामजन्म कहार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img