बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर फिर से बड़ा हमला बोला है. विजय सिन्हा ने कहा की रोहतास के साथ हमेशा वादाखिलाफी हुई है.
किसानों को धोखा देकर मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के नाम पर सिर्फ पिकनिक मनाने निकल पड़े हैं. किसानों को ठगने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वहां के किसानों को आज तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है.

किसानों की माली हालत पर मुख्यमंत्री की नजर नहीं पड़ रही है, यहां के किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है.
अरवा चावल पर रोक लगाकर मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों की फ़ौज खड़ी कर दी है, और मुख्यमंत्री पिकनिक मना रहे हैं.
जनता से किये वादे आश्वाशन बन कर रह गए
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जनता से किये वादे मुख्यमंत्री भूलते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने सूर्य मंदिर देव को पर्यटन स्थल का दर्जा देने का वादा किया था, उस वादे का भी कुछ नहीं हुआ.
निति आयोग द्वारा औरंगाबाद के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग की गई थी पर मुख्यमंत्री की उदासीनता का नतीजा है कि आज औरंगाबाद को मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन नहीं मिल पाया है.
औरंगाबाद को अब तक कृषि विश्वविद्यालय का लाभ नहीं मिल सका, औरंगाबाद में शिक्षा विभाग सिसक रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार लगातार पिछड़ रहा है. यहां के बच्चे शिक्षा के लिए पलायन को मजबूर हैं.

बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है : विजय सिन्हा
बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरीके से फेल है, लोग डरे हुए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है. आज बिहार में विधायकों और सांसदों को भी धमकी मिल रही है.
जनप्रतिनिधि असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहे हैं. इसे जनता राज कहें या गुंडा राज. इस समाधान यात्रा से अब जनता उब चुकी है.
- Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान
- Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, जानिए पूरी योजना
- Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली, जानिए आम प्रशासन को कैसे मिलेगा फायदा
- Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर, जानें कौन उठा सकता है लाभ
- Jio 15 Rupees Unlimited 5G Data Pack: जियो के नए 15 रुपये वाले पैक की पूरी जानकारी, जानें डेटा, वैधता और रिचार्ज का तरीका
Highlights

















