Bihar में नहीं थम रहा सूखे नशे का कारोबार, मधेपुरा की पुलिस ने…

मधेपुरा: Bihar में इन दिनों शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब की तस्करी के साथ ही सूखे नशे का भी प्रचलन बढने लगा है। हालांकि पुलिस अवैध नशा के सौदागरों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है लेकिन बावजूद इसके नशा का कारोबार बहुत ही तेजी से फल फूल रहा है। एक बार फिर मधेपुरा पुलिस ने अवैध नशा के सौदागर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मुरलीगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 18 किलो गांजा और करीब डेढ़ ग्राम स्मैक बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नशे के सौदागरों से पुलिस पूछताछ कर तस्करी गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। Bihar Bihar Bihar Bihar 

यह भी पढ़ें – सुहानी ने बिहार के लिए Medal से खोला खाता, राजस्थान की हर्षिता ने…

एएसपी ने बताया कि मुरलीगंज थाना के रतनपट्टी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 18 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को इग्र्फ्तर किया। इसके साथ ही वाहन जांच के दौरान पुलिस ने काशीपुर बाजार से गौरव कुमार और सौरव कुमार नामक दो तस्करों को करीब डेढ़ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Credit लेने से कुछ नहीं होता, MLC जीवन कुमार ने कहा ‘जब सत्ता में थे तब…’

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान में रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब के...

बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को...

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली...

डबल मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त सचिन का हाफ एनकाउंटर, पैर...

बांका : बांका जिले अमरपुर थाना के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह का पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर...