सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने किया ये ट्वीट

माइनिंग लीज मामले में हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई निरस्त

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खनन पट्टा मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

सुप्रीम कोर्ट ने सोरेन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में चल रही खनन पट्टा मामले की

सुनवाई निरस्त कर दी है. सोरेन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में माइनिंग लीज को लेकर

जनहित याचिका दायर होने के बाद सुनवाई चल रही थी, जिसका राज्य सरकार ने विरोध किया था.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा है- सत्यमेव जयते!

hemant soren1 22Scope News

ईडी की जांच में नहीं पड़ेगा कोई फर्क

खनन पट्टा मामले की जांच के लिए जनहित याचिकाओं की मेंटेनेबिलिटी पर

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की

याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (7 नवंबर) को मंजूरी दे दी.

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद, मामले में प्रवर्तन निदेशालय की

ओर से की जा रही जांच में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

सोरेन के खिलाफ याचिकाएं सुनवाई के योग्य नहीं- कोर्ट

झारखंड हाई कोर्ट में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर याचिकाओं में शेल कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगे थे. जिसे लेकर झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को बदलते हुए शीर्ष अदालत ने जनहित याचिकाओं को सुनवाई के योग्य नहीं माना.

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने सुनाया फैसला

सोरेन और झारखंड सरकार की अर्जी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर प्रधान न्यायधीश यूयू ललित, न्यायमूर्ति रवींद्र भट और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई की. न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने मामले पर फैसला सुनाया. इससे पहले 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए सोरेन को अंतरिम राहत दी थी. शीर्ष अदालत ने सोरेन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था.

‘याचिकाकर्ता के कंधे से बंदूक क्यों चलाई जा रही है?’

सुनवाई के दौरान ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ सीलबंद लिफाफे में सबूत पेश करने की इजाजत मांगी. सीजेआई यूयू ललित ने कहा कि सील बंद रिपोर्ट बाद में देखेंगे. अगर जांच में कुछ मिला है तो आगे बढ़ सकते हैं. सीजेआई ने साथ ही एजेंसी से यह भी कहा कि प्रथमदृष्टया मामले को स्थापित करें. न्यायमूर्ति रवींद्र भट ने कहा कि अगर जांच एजेंसी के पास सबूत हैं तो वह आगे बढ़े, जनहित याचिकाकर्ता के कंधे से बंदूक क्यों चलाई जा रही है?

सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: ईडी के वकील ने दी ये दलील

ईडी की तरफ से वकील एएसजी एसवी राजू पेश हुए. उन्होंने अदालत से कहा कि झारखंड के सीएम के खिलाफ सबूत मिले हैं. उन्होंने कहा अदालत से सीलबंद लिफाफे में सबूत दाखिल करने की अनुमति मांगी. ईडी के वकील ने मामले को गंभीर बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में इसकी सुनवाई जारी रखने के लिए आग्रह किया. वकील ने अदालत से तकनीकि खामियों की वजह से मामले को खारिज न करने का आग्रह किया था.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...