नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक रिटायर्ड बीसीओ की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पनहेसा गांव निवासी 65 वर्षीय सुनील सिंह के रूप में किया गया।
बताया जा रहा है कि सुनील सिंह वर्तमान में नवादा के न्यू एरिया मोहल्ले में रह रहे थे। रांची से उनकी बेटी कुछ सामान भेजवाई थी। उसी सामान को लाने के लिए वह सद्भावना चौक पर गए थे, तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट