पटना : पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार उपचुनाव में जीत का दावा किया है। साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कही है। बता दें कि बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होना है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने में कोई कमी नहीं है। गिरिराज की कुर्सी का खतरा हो सकता है, बाकी किसी को नहीं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बिहार में उपचुनाव जीतने का मजबूत दावा किया है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी आगामी चुनावों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि मंत्री के तौर पर गिरिराज सिंह को अपने कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही अखिलेश सिंह ने झारखंड में भी सरकार बनने का दावा किया। कांग्रेस के इस आत्मविश्वास भरे रूख से उपचुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
यह भी पढ़े : तेजस्वी को ‘कार्यकर्ता दर्शन’ से पहले ‘आत्म मंथन’ की जरूरत – नितिन नवीन
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट