रांची : सिरमटोली फ्लाइओवर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। रांची रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के ऊपर चार लेन वाले सड़क सह रेल ऊपरी पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 15 से 26 दिसंबर तक ब्लॉक देने की अनुमति दी है। इस दौरान रांची से होकर गुजरने वाली करीब 18 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है।