रांची: 30 नवंबर को सदर थाना के अंतर्गत संजय पाहन के हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
8 लोगों को गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों में संजय की पत्नी भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्याकांड में उपयोग लाए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सिटी एसपी ने दी जानकारी
मामले पर जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने पति के नाजायज रिश्ते से परेशान और नाराज पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर संजय पाहन की हत्या की योजना बनाई। श्योजना के अनुसार संजय पाहन की हत्या उसके घर में घुसकर पहले धारदार हथियार से हमला कर तथा उसके पीठ पर गोली मारकर कर दी गई।
सिटी एसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया की संजय पाहन की पत्नी अपने पति के व्यवहार से परेशान थी। उसने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी और पति को रास्ते से हटाने को लेकर भाई पर दबाव बनाने लगी। जिसके बाद भाई ने संजय पाहन की सुपारी दी।
घटना में पुलिस ने जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें सालो देवी, आशीष नेपाली, मानवेल खलखो, कमरू नाग, सूरज कुमार ठाकुर, अझहर अंसारी, धनेश्वर भगत के नाम शामिल हैं।