बाहरी बेगमपुर में पकड़ौआ शादी का वीडियो वायरल, बाईपास थाने में मामला दर्ज

पटना सिटी : न्यायालय के कड़े आदेश के बावजूद भी पटना के बाहरी बेगमपुर में मंगलवार को पकड़ौआ शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद लड़के के पिता द्वारा पटना क़े बाईपास थाने में इसकी लिखित शिकायत की गई है। जिसमें उन्होंने जबरिया शादी के लिए लड़की के परिवार सहित एनजीओ के कुछ महिलाओं को आरोपित बताया है। पटना के बाईपास थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पटना की लड़की पूजा कुमारी मंगलवार को एनजीओ के कुछ लोगों के साथ बाहरी बेगमपुर के गणेश कुमार के घर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने बताया कि पूजा कुमारी काफी दिनों से गणेश कुमार के घर पर आकर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वहीं इस मामले को लेकर पूजा कुमारी मंगलवार को गणेश के घर पहुंच गई। ग्रामीणों के मदद से पूजा कुमारी और गणेश का विवाह मोहल्ले के एक शिव मंदिर में कर दिया गया। इसके बाद लड़की को गणेश के घर ले जाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया गया। इस मामले को लेकर गणेश के पिता रवनीश कुमार ने आरोप लगाया कि उनके बेटा को जबरदस्ती उठाकर शादी कर दी गई है।

वहीं उनके अधिवक्ता मुकेश मिश्रा ने बताया कि जिस तरीके से जबरदस्ती शादी कराई गई है वह शादी किसी भी तरह का मान्य नहीं है। इस मामले को लेकर बाईपास थाने में लड़के के पिता रविनेश कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इसे जबरन शादी की बात बताई है। लड़के के पिता का यह आरोप है कि मंगलवार को पूजा कुमारी अपने कुछ परिजनों के साथ और एनजीओ की महिलाओं के साथ उनके घर पहुंच गई और उनके लड़के को जबरदस्ती उठाकर पूजा कुमार से शादी कर दिया और फिर उनके घर पर दोनों को भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।फिलहाल लड़की अभी भी लड़के के घर पर दबाव देखकर रह रही है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img