नवादा: नवादा में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना नवादा के पकरीबरावां प्रखंड के कवला गांव की है वहीं घायल की पहचान गोपाल कुमार के रूप में की गई।
Highlights
घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव में ही घूम रहा था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। घायल ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उसे घटना का कारण मालूम है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- By Election: राजनीतिक रणनीतिकार की रणनीति रही कितनी कारगर? महज 40 दिन पुरानी पार्टी…
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Friends Friends
Friends