बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा का निधन

पटना : बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा के निधन से भाजपा ने एक कुशल संगठनकर्ता को खो दिया। सुनील ओझा का निधन अत्यंत दुखद है, इस खबर से समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है। राजनैतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सुनील ओझा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दे और परिजनों को संबल प्रदान दे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: