नालंदा : नालंदा जिले से एक खबर है। पुल के नीचे अधजली लाश मिली। पहचान करने में पुलिस जुटी। दुर्गंध आने से घटना का खुलासा हुआ। पुआल से शव को जलाने का प्रयास किया गया। नालंदा में बुधवार को एक अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर के मिल्की खंधा स्थित एक पुल के समीप की है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी लड़की की है जिसकी उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण जब खेतों में अपने-अपने काम को लेकर जा रहे थे। तब उन्हें पुल के नीचे से आति दुर्गंध महसूस हुई। जब पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी। जैसे ही यह बात गांव वालों को पता लगा घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उम्र पड़ी। शव के आसपास पुआल है जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पुआल से ही शव को जलाने का प्रयास किया गया है। चेहरे और शरीर के अधिकांश हिस्से जल चुके हैं जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत नगरनौसा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थानों एवं सोशल मीडिया का सहारा शव के पहचान को लेकर लिया जा रहा है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट