Gumla में सड़क सुरक्षा को लेकर SP, DDC सहित अन्य अधिकारियों ने लगाई दौड़…

Gumla : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. यह अभियान 1 जनवरी से चलाया जा रहा है जो पूरे जनवरी माह तक चलेगा. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लोगों को ट्रैफिक नियमों के महत्व के बारे में बताया जा रहा है और यातायात नियमों के पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं इस मैराथन दौड़ में गुमला जिले के एसपी शंभू कुमार सिंह, डीडीसी दिलेश्वर महतो, डीटीओ, एसडीपीओ, डीएलएसए सचिव,डीएसई, सार्जेंट मेजर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभास ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है.वाहन चलाते समय अपने जान के प्रति जिम्मेदार रहें.हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है.और अपनी व अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है. उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें. दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें.

Gumla : सुरक्षा माह के तहत किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन 

वहीं आगे बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम से लोहरदगा रोड सोसो मोड़ तक वहां से पुनः वापस स्टेडियम के पास आकर समाप्त हुई जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया. प्रथम पांच स्थान आने वाले प्रतिभागियों को हेलमेट ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया और बाद में जूता भी दिया जाएगा.

वहीं आगे बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत आज जिला के सदर अस्पताल में 11:00 बजे से निशुल्क नेत्र जांच और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है.जहां जाकर आप निशुल्क अपनी आंखों की जांच करा सकते हैं. व अपनी याचिका से ब्लड डोनेट भी कर सकते हैं.

गुमला SP शंभु कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया का रहा है.इसी कड़ी के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला जिला में आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया .जिला प्रशासन इस मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगों को सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है.और सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार के जो नियम हैं यदि कहीं कोई दुर्घटना होती है तो तत्काल कोई भी उस घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना है और इसके लिए सरकार की योजना है ऐसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं तो उसको ₹2000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाता है.

इसके अलावा सड़क सुरक्षा के जो हमारे इनीशिएटिव है उसके प्रति भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है लोगों से अपील है सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें किसी भी परिस्थिति में बिना हेलमेट का गाड़ी ना चलाएं और जो 18 वर्ष से काम के बच्चे उन्हें उनके अभिभावक को हम लोगों ने अवेयर करने का प्रयास किया है कि 18 साल के नीचे के बच्चे को गाड़ी ना दें.और बच्चे भी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी ना चलाएं . सड़क सुरक्षा /यातयात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. और अपना व अपने परिवार व दूसरों का बहुमूल्य जीवन बचाएं.

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img