Breaking : अमित शाह पहुंचे मुजफ्फरपुर Live, BJP नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरपुर :  देश के केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह अभी-अभी बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच गये हैं। बीजेपी के नेताओं ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया। अमित शाह मंच पर पहुंच गए हैं। पताही एयरपोर्ट पर शाह की विशाल जनसभा होगी। बता दें कि मंच पर शाह को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सहनी, विधान परिषद में विरोधी दल के नेता हरि सहनी ने स्वागत किया। बता दें कि मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बिहार बीजेपी के सभी सांसद और सभी विधायक मौजूद हैं। वहीं इस जनसभा में भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। शाह ने भारत माता की जय की उद्घोष से संबोधित किया। साथ ही जनसभा में आए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। शाह ने कहा कि मुजफ्फरपुर की जनसभा में उमड़ा यह जनसैलाब बिहार से जंगलराज को हटाने के लिए तैयार है। सबसे पहले मैं आप सभी बिहार की जनता को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। अभी से ही छठ का उत्साह लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। मैं छठ मईया से प्रार्थना करता हूं, कि आने वाले समय में बिहार जंगलराज से मुक्त हो, पलटूराम से मुक्त हो।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 2014 में बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी को 31 सीटें दी और 2019 में 39 सीटें दी। इस बार 24 में एक की कमी रह गई है। इसीलिए 40 की 40 सीटें मोदी की झोली में डाल दीजिए। इस बार आप सभी से सबसे बड़ी विनती है, 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनानी है। आपने जब-जब आशीर्वाद दिया, पलटूराम ने पलटी मारकर जनादेश का द्रोह किया।

शाह ने कहा कि राजद और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे। इन्होंने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। लालू यादव, खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई। यह देश को तय करना है कि उन्हें 2G घोटाला करने वाले इंडी गठबंधन की सरकार चाहिए या देश में 5G लाने वाले नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का एक ही एजेंडा है, नरेन्द्र मोदी की विरोध ​करना। इन्हें जब सत्ता मिली तो लाखों करोड़ों का घोटाला किया। नरेंद्र मोदी ने ट्रिपल तलाक को बैन किया। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को सीधा करने का काम किया। चंद्रमा पर तिरंगा पहुंचाने का काम किया। उन्होंने देश में नया संसद भवन का निर्माण करवाया। माताओं और बहनों को 33 फीसदी आरक्षण विधान मंडल और संसद में देकर नारी शक्ति को सम्मान देने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि ये परिवार की दुकान चलाने वाले लोग हैं, एक को प्रधानमंत्री बनना है और दूसरे को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। मैं दोनों को कहने आया हूं, नीतीश बाबू प्रधानमंत्री छोड़ दो, इंडिया गठबंधन वालों ने आपको संयोजक भी नहीं बनाया। आप कहीं के नहीं रहे। तेल और पानी कभी इकट्ठा नहीं होते हैं, अलग-अलग ही रहते हैं। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा समाज का बहिष्कार किया और विरोध किया। जबकि मोदी जी ने हमेशा पिछड़ा समाज का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की मंत्रीमंडल में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी। इसके साथ-साथ नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक विद्यालय में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, तब 10 वर्ष में बिहार को एक लाख 50 हजार रुपया दिया था, मोदी ने नौ वर्षों में छह लाख करोड़ रुपए देकर बिहार का विकास किया है। आजादी के बाद पहली बार किसी दल ने ‘निषाद समाज’ के बेटे को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है तो वो भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है।

Breaking : अमित शाह पहुंचे मुजफ्फरपुर Live, BJP नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

बता दें कि मंच से सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना संबोधन शुरू किया। गिरिराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम और लक्ष्मण की जोड़ी पर सबकी निगाहें टिकी है। अमित शाह ने धारा-370 को हटाया। न पीएम बनने की जगह न ही सीएम बनने की जगह है। 2024 भी हमारा और 2025 भी हमारा है।दीवाली और छठ आने वाला है। जनता से कहा कि आप चीन और पाकिस्तान का सामान नहीं खरीदें।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Also Read

लालू के लाल भुना रहे CM नीतीश के काम को, डिप्टी...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार विपक्ष पर हमलावर रहते हैं वहीं बिहार में CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास...

विवादों के बीच BJP ने 2 जिला उपाध्यक्षों की कर दी...

शेखपुरा : बिहार भाजपा ने जब से शेखपुरा में न‌ए जिलाअध्यक्ष का घोषणा किया है। तब से शेखपुरा भाजपा अक्सर विवादों में घिरा...

पप्पू का चिराग पर तंज, कहा- सबका सपना होता है चुनाव...

आरा : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आरा पहुंचे। आरा पहुंचने के साथ ही जदयू और भाजपा पर निशाना साधा। आरा में...

शाहनवाज का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा- राजनीतिक विफलता छुपाने के लिए...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने लोकसभा में विपक्ष के...

ललन सिंह का राहुल पर निशाना, कहा- हार चुके हैं चुनाव...

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का...

अन्ना हजारे से जुड़े कई समर्थक आज HAM पार्टी का थामेंगे...

पटना : किसन बाबूराव हजारे जिन्हें अन्ना हजारे के नाम से जानते हैं, एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आज उनके कई समर्थक हिंदुस्तानी आवाम...

तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- मेरे पत्र का जवाब इसलिए...

पटना : बिहार में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने संबंधित पत्र का जवाब नहीं मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम...

12 जून को होगी महागठबंधन की चौथी बैठक, CM फेस पर...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी और गठबंधन में अब चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सभी...

VIP प्रमुख ने लांच किया पार्टी का थीम सॉंग, कहा ‘MLA...

बिहार चुनाव से पहले VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने 12 साल के संघर्ष की गाथा को गाने के जरिये सामने लाया, 'है हक हमारा...

PK ने माँगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU MLC ने...

पटना: बिहार में विधानसभा से पहले ही जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)  ने अपनी पार्टी की घोषणा की। वे बिहार में बदलाव...

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद से की सगाई, क्रिकेट और राजनीति...

Desk. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने खेल के मैदान के बाहर एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम...

बिहार NDA और INDIA में सीटों के तालमेल को लेकर होगी...

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। सभी पार्टी कुछ दिन पहले से ही चुनाव पिच पर उतर चुकी...

तेजस्वी का मोदी पर तंज, कहा- जब से PM बने हैं...

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर गंभीर आरोप लगाया है।...

अप्सरा मिश्रा बनी बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग (BSWC) के अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा को बनाया गया। बता दें कि अप्सरा मिश्रा समाज सेवी के साथ पत्रकारिता...

Live आकर मनीष कश्यप ने कहा- मैं अब नहीं हूं BJP...

पटना : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक पर शनिवार की रात लाइव...

शाहाबाद से चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे चिराग, नव-संकल्प महासभा की...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज यानी आठ जून को शाहाबाद जिला के...

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन पर उठाया...

मुजफ्फरपुर: बीते दिनों मुजफ्फरपुर के कुढनी और तुर्की थाना क्षेत्र में अलग अलग दुष्कर्म की घटना मामले में पीड़िता के परिवार से मिलने के...

Jharkhand Politics : झोला-टिफिन लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता,...

Jharkhand Politics Desk : दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब पलामू जिले के पांकी से बीजेपी विधायक डॉ...

NDA में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय, घटक दलों को मिलेंगी...

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल लगातार कवायद में जुटी हुई है। एक तरफ महागठबंधन में आपसी समन्वय को लेकर...

बिहार कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे जायसवाल, कहा- जल्द...

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज पटना के बीआईए सभागार में आयोजित कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे।...
Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

पश्चिम चंपारण में यहां बनेगा Degree College और बायपास, सीएम ने...

मंजेश कुमारDegree College पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की। पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री ने स्थानीय...