CM Yogi बोले – देश को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है संविधान

लखनऊ : CM Yogi बोलेदेश को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है संविधान। रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज CM Yogi ने यहां अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर CM Yogi आदित्यनाथ ने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन करते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। संविधान सम और विषम परिस्थितियों में देश को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है।

…आज हम भारत का संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। 75 वर्षों की यह शानदार यात्रा हम सभी को संविधान के लागू होने के अमृत महोत्सव के साथ जोड़ रही है। यह हम सबके लिए नए चिंतन को आगे बढ़ाने का एक अवसर भी है’। 

CM Yogi ने कहा – एकता का मार्गदर्शक है संविधान…

अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘आज ही के दिन सन् 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक सम्प्रभु सम्पन्न लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा प्रारम्भ करने का निर्णय लिया। एक लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त सन् 1947 को यह देश आजाद हुआ।

…राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे अनेक स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए मजबूती से नेतृत्व प्रदान किया। अन्ततः ब्रिटिश हुकूमत को भारत को स्वाधीन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। देश की आजादी के ठीक पूर्व डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी के नेतृत्व में एक संविधान सभा का गठन हुआ।

…संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को माला के रूप में पिरोने का जो गुरुत्तर दायित्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को दिया गया। जिन्होंने 26 नवम्बर, 1949 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार कर संविधान सभा को सौंपा और अन्ततः 26 जनवरी, 1950 को यह देश अपना संविधान लागू करने में सफल हो पाया।

…भारत का संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय प्रदान करने, समता मूलक समाज की स्थापना करने तथा हमें एकता व बन्धुता के सूत्र में जोड़ने हेतु सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय व शासन की सुविधाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रदान करने, समाज में समता का माहौल उत्पन्न करने तथा एकता के सूत्र में बंधकर कर अपने देश की समृद्धि व सुरक्षा के विषय में सोचने की प्रेरणा प्रदान करता है’।

लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

CM Yogi बोले – …हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘आज जब हमारा देश संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरा करके 76 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, तो हमारे सामने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य है। विकसित भारत के निर्माण का मार्ग भारत के संविधान का अनुसरण कर तय किया जा सकता है। भारत का संविधान भारत की हजारों वर्षों की उस विरासत का भी प्रतिनिधित्व करता है, जिस पर प्रत्येक भारतवासी गौरव की अनुभूति करता है।

लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
लखनऊ में सीएम आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

…यह हम सभी के लिए अत्यन्त गौरवशाली क्षण है कि संविधान की मूल प्रति में भारत की विरासत को चित्रों के माध्यम से भी अंकित कर, प्रत्येक भारतवासी को उसके साथ जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। जब हम भारत के संविधान की मूल प्रति का अवलोकन करते हैं, तो भारतीय संस्कृति की गहराई और ऊंचाई का अहसास होता है। इस संविधान में भारत के नागरिकों के अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का उल्लेख भी है।

…यदि प्रत्येक व्यक्ति संविधान के दायरे रहकर अपने अधिकारों की रक्षा की बात करता है, तो उसे अपने कर्तव्यों के बारे में भी सजग होना चाहिए। यही कारण है कि वर्ष 2015 में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 26 नवम्बर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए, संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों से प्रेरणा प्राप्त करने के दिवस के रूप में आयोजित करने के लिए देशवासियों का आह्वान किया था। मूल कर्तव्य प्रत्येक भारतवासी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। अपने देश व समाज के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं’।

लखनऊ में रविवार को अपने सरकारी आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ में रविवार को अपने सरकारी आवास पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi ने कहा – …हमें अपने संविधान पर गौरव की अनुभूति

अपने संबोधन के आखिर में CM Yogi ने कहा कि – ‘हमें अपने संविधान पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए, क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का सौभाग्य हमारे देश को प्राप्त है। देश में बिना भेदभाव के प्रत्येक जाति, मजहब व सम्प्रदाय के हर वयस्क मतदाता को प्रथम आम चुनाव से ही मताधिकार की ताकत प्राप्त हुई।

…दुनिया में आधुनिक लोकतंत्र के रूप में श्रेय लेने वाले अनेक देशों में रंगभेद के आधार पर एक बड़े तबके को मताधिकार की ताकत भारत के बाद प्राप्त हुई। आधी आबादी अर्थात् महिलाओं को भी उन देशों में यह शक्ति तब मिली, जब भारत अपने यहां पहले से ही इसे लागू कर चुका था। यह सब भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सम्भव हो सका।

यूपी में सीएम योगी के आवास पर गणतंत्र दिवस आयोजित कार्यक्रम का एरियल व्यू।
यूपी में सीएम योगी के आवास पर गणतंत्र दिवस आयोजित कार्यक्रम का एरियल व्यू।

प्रधानमंत्री जी ने हमें आने वाले समय में विकसित भारत का संकल्प प्रदान किया है। सभी नागरिक भारत के संविधान का सम्मान करते हुए तथा संविधान के मूल आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए, भारत के विकास तथा इसे एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्राणपण से कार्य करें।

…जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहा है, वह यदि अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेगा, तो आने वाले अगले 25 वर्षों में एक विकसित भारत हम सबके सामने होगा’।इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

12 जून को होगी महागठबंधन की चौथी बैठक, CM फेस पर...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी और गठबंधन में अब चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सभी...

बेगूसराय में कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बताई...

बेगूसराय: बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के भीखमचक पंचायत में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर...

VIP प्रमुख ने लांच किया पार्टी का थीम सॉंग, कहा ‘MLA...

बिहार चुनाव से पहले VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने 12 साल के संघर्ष की गाथा को गाने के जरिये सामने लाया, 'है हक हमारा...

PK ने माँगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU MLC ने...

पटना: बिहार में विधानसभा से पहले ही जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)  ने अपनी पार्टी की घोषणा की। वे बिहार में बदलाव...

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद से की सगाई, क्रिकेट और राजनीति...

Desk. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने खेल के मैदान के बाहर एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम...

बिहार NDA और INDIA में सीटों के तालमेल को लेकर होगी...

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। सभी पार्टी कुछ दिन पहले से ही चुनाव पिच पर उतर चुकी...

तेजस्वी का मोदी पर तंज, कहा- जब से PM बने हैं...

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर गंभीर आरोप लगाया है।...

अप्सरा मिश्रा बनी बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग (BSWC) के अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा को बनाया गया। बता दें कि अप्सरा मिश्रा समाज सेवी के साथ पत्रकारिता...

Live आकर मनीष कश्यप ने कहा- मैं अब नहीं हूं BJP...

पटना : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक पर शनिवार की रात लाइव...

शाहाबाद से चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे चिराग, नव-संकल्प महासभा की...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज यानी आठ जून को शाहाबाद जिला के...

आज है National Best Friends Day: जानिए इसका इतिहास और खासियत…

Desk: National Best Friends Day: दोस्ती एक अनमोल रिश्ता है, जो खून के रिशतों से परे होते हुए भी उतना ही गहरा और मजबूत...

Jharkhand Politics : झोला-टिफिन लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता,...

Jharkhand Politics Desk : दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब पलामू जिले के पांकी से बीजेपी विधायक डॉ...

NDA में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय, घटक दलों को मिलेंगी...

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल लगातार कवायद में जुटी हुई है। एक तरफ महागठबंधन में आपसी समन्वय को लेकर...

बिहार कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे जायसवाल, कहा- जल्द...

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज पटना के बीआईए सभागार में आयोजित कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे।...

बकरीद के मौके पर खान के कोचिंग संस्थान पहुंचे राज्यपाल आरिफ...

पटना : पूरे देश सहित बिहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद पर्व पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मांझी का बड़ा बयान, कहा- अगस्त तक हमलोग कर लेंगे सीटों...

पटना : केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अभी थोड़ी देर पहले बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने एनडीए...

सभापति अवधेश नारायण के चेंबर में लगे कंप्यूटर से छेड़छाड़, डाटा...

पटना : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के चेंबर में लगे कंप्यूटर से छेड़छाड़ की गई है। परिषद के कर्मचारी ने...

पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री को दी थी...

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद...

चिराग ने PM मोदी को लिखा पत्र, बिहार के लिए कर...

पटना : लोक जनशक्ति पाार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र...

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तेजस्वी, ट्रक ने उनके काफिले की...

हाजीपुर : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे...
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

 स्थल परिवर्तित कर बना दिया 2.16 करोड़ का पुल,बना अनुपयोगी!

बोकारो:  स्थल परिवर्तित कर बना दिया 2.16 करोड़ का पुल -  बोकारो के विशेष प्रमंडल द्वारा हैरत अंगेज कर देने वाला मामला सामने आया...