बेगूसराय : बेगूसराय में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बीच एक बार फिर बदमाशों ने एक अज्ञात महिला की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को गंगा घाट किनारे फेंक दिया। इस महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नया गांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है।
बताते चलें कि आज नायगांव थाना पुलिस को सुचना मिली की सिंहपुर गांव में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर महिला की पहचान की कोशिश में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की गले पर काला निशान मौजूद है। जिससे पता चलता है कि महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद बदमाश शव को गंगा घाट किनारे फेंक कर फरार हो गए। महिला की उम्र लगभग 20 से 25 साल के करीब है।
यह भी पढ़े : संदिग्ध अवस्था में दवा विक्रेता युवक की मौत
यह भी देखें :
अजय सिंह की रिपोर्ट