प्रयागराज / लखनऊ : महाकुंभ में Yogi कैबिनेट की बैठक को अखिलेश यादव ने बताया राजनीति से प्रेरित। महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र में बुधवार दोपहर शुरू हुई CM Yogi आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली यूपी कैबिनेट की बैठक पर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने हमला बोला है।
Highlights
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यादव ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में यूपी कैबिनेट की हो रही बैठक को राजनीतिक से प्रेरित बताया। साथ ही महाकुंभ में कैबिनेट की डुबकी पर भी चुटकी ली।
अखिलेश यादव बोले – महाकुंभ राजनीति की जगह नहींं…
लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। उसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।
उन्होंने महाकुंभ में हो रही Yogi कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक बताया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘महाकुंभ राजनीति की जगह नहीं है। भाजपा वहां पर राजनीति कर रही है। जिस तरह सब कुछ किया जा रहा है, वह राजनीति से प्रेरित नहीं तो और क्या है ? ‘
सपा मुखिया ने Yogi सरकार की मंशा पर दागे सवाल…
इसी क्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने Yogi सरकार को अन्य मसलों पर भी घेरा और सवाल दागे। अखिलेश यादव ने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा।
सपा मुखिया ने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है। एक दिन पहले लखनऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम पर हुई जेपीसी की बैठक पर भी सपा मुखिया ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विशेष कैबिनेट पर यह बोले…
महाकुंभ मेले में यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘यहां पर प्रदेश की कैबिनेट और सारे मंत्रीमंडल के सदस्य आए हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की सरकार के तरफ सभी संतों का मैं अभिनंदन करता हूं। आप सबके आने से प्रयागराज की महाकुंभ का अद्भूत वातावरण का निर्माण हुआ है। सभी कैबिनेट मंत्री स्नान करेंगे।’
इसी क्रम में कैबिनेट बैठक पर यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि ‘…हमें खुशी है कि कुंभ का आयोजन इतने भव्य तरीके से हो रहा है। हम इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। दुनिया भर से लोग कुंभ में आने के लिए उत्साहित हैं। आज यहां कैबिनेट की बैठक है, जिसके बाद हम पवित्र स्नान करेंगे…सीएम चाहते हैं कि राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित हों। इस पर आज प्रस्ताव आएगा। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई फैसले लिए जाएंगे। कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है…’।

महाकुंभ कैबिनेट बैठक को लेकर बोले केशव प्रसाद मौर्य…
महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर आज महाकुंभ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। 22 जनवरी अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन रामलला अपने जन्मस्थान में विराजमान हुए थे और आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसकी जानकारी आपको बैठक के बाद आपको दी जाएगी। मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे..।’