Delhi News: बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रही है। यहां एक बिल्डिंग में आग लगने से बच्चे समते चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रामनगर इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी और स्थानीय पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन चार लोगों की जान को नहीं बचाया जा सका।
बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान बिल्डिंग में छह लोग फंसे हुए थे। पुलिस और दमकल के कर्मचारियों ने सभी को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गयी। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।