पटना: भाजपा में संगठनस्तरीय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बिहार में इस महीने के अंत तक मंडल और जिलास्तरीय चुनाव पूर्ण कर लिया जायेगा। इस बार संगठन के कमिटी चुनाव में बिहार भाजपा ने कई बदलाव किया है। जिलास्तरीय और मंडल स्तरीय कमिटी पुनर्गठन के लिए कई जिलों में बैठक की जा रही है।
Highlights
अब तक करीब 15 से अधिक जिलों में जिला संगठन की बैठक की जा रही है जहां जल्दी ही बैठक पूर्ण कर कमिटी बना ली जाएगी। इसके साथ ही अब तक 100 से 125 बूथ पर एक मंडल है जिसे अब 60 बूथ पर एक मंडल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके आधार पर बिहार में मंडलों की संख्या बढाई जा रही है इसके साथ ही बिहार में 45 संगठन जिला को बढ़ा कर 51 संगठन जिला बनाया जायेगा।
45 पार वाले नहीं बनेंगे मंडल अध्यक्ष
मामले में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैसे नेता जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है वे अब मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं।
60 पर वाले नहीं बनेंगे जिलाध्यक्ष
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैसे नेता जो दो बार जिलाध्यक्ष बन चुके हैं वे अब जिलाध्यक्ष पद के रेस से बाहर हो जायेंगे। इसके साथ ही वैसे नेता जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है वे भी जिलाध्यक्ष पद के रेस से बाहर हो जायेंगे। पार्टी में वैसे लोग भी जिलाध्यक्ष नहीं बन सकेंगे जिन्हें पार्टी में आये हुए अभी छः वर्ष पूरा नहीं हुआ है।
31 तक जिलास्तरीय कमिटी का होना है गठन
राज्य में मंडलस्तरीय कमिटी का गठन 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जायेगा जबकि 31 दिसंबर तक जिला स्तरीय कमिटी बना लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अगले वर्ष के पहले महीने में ही राज्यस्तरीय कमिटी का गठन पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अलगे वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में संगठन को धारदार बनाने के लिए संगठन में आंशिक हेर फेर किया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- UGC छात्रों के लिए ला रही है नई गाइडलाइन, अब छात्र वर्ष में 2 बार…
BJP BJP BJP BJP
BJP