बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, नियोजित शिक्षकों पर नहीं आया प्रस्ताव

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 10 एजेंडों पर मुहर लगी है। ​बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी। बता दें कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। राज्यकर्मी को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया। अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की शुरुआत होगी। सभी जिलों में ट्रैफिक थाना की स्थापना होगी। सरकार ने चार हजार 215 पदों का सृजन किया। आईजीआईएमएस में मरीजों को फ्री ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदाय को रिझाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को रोजगार देने के लिए सीएम अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत युवाओं को परियोजना लागत की अधिक से अधिक 10 लाख रुपए ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। कुल राशि का 50 फीसदी यानी पांच लाख रुपए लोन उपलब्ध कराई जायेगी। 50 फीसदी यानी सरकार इश योजना के तहत अल्पसंख्यकों को पांच लाख रुपए अनुदान देगी।

CM 2 22Scope News

वहीं बिहार के 28 जिलों में ट्रैफिक थाना की स्थापना को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 28 ट्रैफिक थानों के लिए कुल 4 हजार 215 पद का सृजन किया गया है। कैबिनेट ने पद सृजन पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि राज्य के 12 जिलों में पहले से ट्रैफिक थाने हैं। सरकार के इस फैसले के बाद राज्यभर के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होने की संभावना है।

CM 1 1 22Scope News

वहीं सरकार ने IGIMS अस्पताल पटना में मरीजों को दवा एवं सभी प्रकार के चिकित्सीय सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। IGIMS में मरीजों को अब दवा और अन्य मेडिकल सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध होंगी। सरकार के इस फैसले से अब यहां इलाज कराने वाले मरीजों को काफी सहुलियत होगी।

वहीं पटना रेडक्रॉस सोसायटी को दी गई सरकारी जमीन पर गांधी मैदान मेट्रो रेल स्टेशन बनाने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कानूनगो रहे मो. शाहिद खां को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है। नालंदा के कतरीसराय में अंचल पदाधिकारी अश्विनी कुमार को बर्खास्त करने का फैसला सरकार ने लिया है।

वहीं समस्तीपुर में मेसर्स ड्यूराटेक सिमेन्टस इंडिया लिमिटेड को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत मंजूरी मिली है। बिहार विधान परिषद् के उप सचिव विनोद कुमार की संविदा पर सितंबर 2024 तक सेवा विस्तार किया गया है। सात निश्चय-2 के तहत छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति सरकार ने दी है।

 विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img